Untitled
- dhairyatravelsraip
- 24 अप्रैल 2019
- 3 मिनट पठन
One Solution For Every Problem Motivational Speech In Hindi
Hello दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों क्या आप जानते है की हमारी life में मौजूद या फिर आने वाली सभी समस्याओं को एक ही तरीके से खत्म किया जा सकता है। या फिर ये कहे की हर समस्या के लिए एक हल है। One Solution for Every Problem
One Solution for Every Problem Motivational Speech in Hindi
One Solution for Every Problem Motivational Speech in Hindi
अगर हम किसी भी मनुष्य की बात करे चाहे वह एक student हो, job करने वाला हो, खुद का business करने वाला हो, कोई भी हो। हर किसी की life में कुछ न कुछ problem आती ही रहती है। सबसे interesting बात ज्यादातर लोग इन problems का solutions ढूंढ़ने की बजाय किसी एक ऐसे इंसान को ढूंढ़ते है। जिसके ऊपर इस problem का blame लगा सके। इसी बात को एक example से समझते है।
आप एक student है और आपके marks कम आये। ऐसी situation में ज्यादातर student ये जानने की कोशिश ही नहीं करते की उनके marks कम क्यों आये। इसके बजाय वे students का एक circle बनाते है, और खुद को satisfied करने के लिए तरह तरह की बाते करते है। साथ ही साथ सारा का सारा blame किसी दूसरे इंसान पर डाल देते है।
जैसे की – Teacher ने अच्छा नहीं पढ़ाया, यार घर पर function चल रहा था, नहीं तो इस बार 1st तेरे भाई की होती, यार उस दिन cricket का match था, नहीं तो इस बार 1st तेरे भाई की आती। हर student इसी तरह कोई न कोई बहाना ढूँढ कर खुद को satisfied करने में लगा रहता है।
दूसरी एक ओर बीमारी है। जिसके शिकार ज्यादातर लोग है। अगर ऐसे लोगो को कोई भी इंसान नहीं मिलता। जिसके ऊपर blame लगाया जा सके। तो ये लोग सारा का सारा blame उठाकर भगवान के ऊपर डाल देते है, और बोलते भी बड़े ही अच्छे तरीके से है। “वो ऐसा चाहता है, इसलिए हमारे साथ ऐसा हो रहा है, या फिर उसने हमारी किस्मत में ये ही लिखा है।“
ये सब सच नहीं है। सच कुछ ओर ही है। अगर यहाँ पर किसी इंसान की गलती है। तो वो एक ही इंसान की गलती है, और वो इंसान है आप खुद। जब तक आप अपनी ये ऊँगली किसी दूसरे की तरफ उठाते रहोगे। तब तक आप अपनी ना तो qualities देख सकते है और ना ही dis-qualities देख सकते है।लेकिन जिस दिन ये ऊँगली दूसरे लोगो की तरफ उठने की बजाय।
आपकी ही तरफ मूड गयी, और आपने समझ लिया की जो भी हुआ है वो आपके ही कारण हुआ है। इसमें कही न कही आपकी ही गलती थी। ऐसा करने से आपको अच्छे results मिलने शुरू हो जायेगे और आपको success का रास्ता मिल जायेगा।
अब इस बात को apply करते हुए हर examples को detail में समझते है। हमारे exam में marks कम आये है लेकिन हमारी class में एक topper भी है। उसे भी same ही teacher पढ़ा रहा है। इसमें teacher की गलती तो है ही नहीं। अगर घर में function की बात करे तो disturbance तो होती है। लेकिन अगर हमे पढ़ना ही होता तो हम दोस्त के घर जा कर पढ़ सकते थे। अगर आप इन examples को ध्यान से समझोगे तो आपको पता लगेगा की कही न कही गलती हमारी ही है। हमारे पास हर problem का solution मौजूद था। लेकिन फिर भी हमने solution को चुनने के बजाय एक बहाना चुना।
One Solution for Every Problem Motivational Speech in Hindi
एक बात याद रखना। हमारे अपने decision ही हमें गलत रास्ते पर या फिर सही रास्ते पर ले जाते है।इसलिए अपनी ऊँगली कभी भी किसी दूसरे की तरफ मत उठाओं। कुछ भी करने से पहले ये देखो की आपकी कितनी गलती है। अगर आपने 1% भी गलती की है तो गलती आपकी ही है। क्योकि आपकी life में जो कुछ भी हुआ है। क्या पता वो सब उसी 1% की गलती के कारण हुआ हो। इसलिए दूसरे लोगो पर ऊंगलियाँ उठाना छोड़ दो। अगर जिंदगी में सफलता पाना चाहते हो तो इस ऊँगली को अपनी तरफ मोड़ दो।
Note – The Motivational and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You




टिप्पणियां